राजल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Oct 30, 2026 - 17:59
 0  63
राजल स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सुमन महाशा। कांगड़ा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को समारोह की शुभकामनाएं दीं।

अजय वर्मा ने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने के साथ खेलों के लिए भी बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।

इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने विद्यालय को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, दो सोलर लाइटें और एक कंप्यूटर भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा, जिला परिषद सदस्य ईशांत चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि, अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0