कांगड़ा रामलीला की पांचवीं संध्या में राम वनवास का मंचन, सुरिंदर कुमार ने दिए 11 हजार रुपए

नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित रामलीला की पांचवीं संध्या में उत्सव पैलेस के प्रबंध निदेशक सुरिंदर कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

Oct 16, 2026 - 18:10
 0  0
कांगड़ा रामलीला की पांचवीं संध्या में राम वनवास का मंचन, सुरिंदर कुमार ने दिए 11 हजार रुपए
कांगड़ा रामलीला की पांचवीं संध्या में राम वनवास का मंचन, सुरिंदर कुमार ने दिए 11 हजार रुपए

सुमन महाशा। कांगड़ा

नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित रामलीला की पांचवीं संध्या में उत्सव पैलेस के प्रबंध निदेशक सुरिंदर कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रामलीला सभा को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की।

सुरिंदर कुमार ने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार सहित रामलीला देखने से बच्चों में भी अच्छे संस्कार और सकारात्मक विचार विकसित होते हैं।

रामलीला की पांचवीं संध्या में राम के राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा-कैकयी संवाद, कैकयी और राजा दशरथ के बीच संवाद, राम को वनवास, राम-कौशल्या संवाद तथा भगवान राम के वन जाने के दृश्यों का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान रामलीला से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों के लिए रोजाना दस पर्चियां निकालकर पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें बच्चे विशेष रुचि दिखा रहे हैं।

मैदान में खाने-पीने की वस्तुओं के स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।

इस अवसर पर रामलीला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, रामस्वरूप वर्मा, निर्देशक मुकेश मेहरा, देविंद्र शर्मा और संजय कोच सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन अतुल चौधरी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0