रेजिडेंट डॉक्टरों ने 2 घंटे की पेन-डाउन स्ट्राइक कर कार्रवाई की उठाई मांग
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने शनिवार, 3 अक्टूबर को ब्लड बैंक में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई कथित घटना के विरोध में दो घंटे की पेन-डाउन स्ट्राइक की।
सुमन महाशा। कांगड़ा
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने शनिवार, 3 अक्टूबर को ब्लड बैंक में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई कथित घटना के विरोध में दो घंटे की पेन-डाउन स्ट्राइक की। RDA ने मामले में आरोपित जॉनी धीमान के तत्काल निलंबन और कानून के अनुसार गिरफ्तारी की मांग की।
रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन की ओर से अब तक की गई कार्रवाई में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि आरोपित व्यक्ति के अभी भी अस्पताल में कार्यरत होने से महिला चिकित्सकों और अन्य महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
RDA ने मांग की है कि RNP Rules और लागू नियमों के तहत आरोपित के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई की जाए और कानून के अनुसार गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एसोसिएशन ने कहा कि महिला रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RDA ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को पेन-डाउन स्ट्राइक जारी रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0