हिम दर्शन आईटीआई केंद्र में स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का किया आयोजन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान राजकीय उच्च विद्यालय कोहला के विद्यार्थियों के लिए हिम दर्शन आईटीआई केंद्र में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Jul 22, 2026 - 18:18
 0  18
हिम दर्शन आईटीआई केंद्र में स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का किया आयोजन

रूहानी नरयाल । नादौन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान राजकीय उच्च विद्यालय कोहला के विद्यार्थियों के लिए हिम दर्शन आईटीआई केंद्र में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कुल 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका लाभ प्राप्त किया। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें कौशल आधारित शिक्षा एवं विभिन्न रोजगारपरक करियर विकल्पों से परिचित होने का अवसर मिला।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने व्यावहारिक गतिविधियों, लाइव प्रदर्शन तथा संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त किया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा आईटीआई के प्रशिक्षकों एवं स्टाफ के मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत सफल रहा।

आयोजकों ने इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन की प्रभारी बुलबुल सेठी का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगिँदर चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त की कि यह अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में अपने करियर संबंधी निर्णय अधिक समझदारी और आत्मविश्वास के साथ लेने में सहायक सिद्ध होगा। 

इस सहयोग के लिए आईटीआई के प्रभारी राजेंद्र बबलू तथा प्रवक्ता अमित कुमार का भी विद्यालय की तरफ से इस कार्य में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुमार शास्त्री व अन्य अध्यापकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0