बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ, मां शतचंडी यज्ञ शुरू

शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ।

Oct 11, 2026 - 17:52
 0  36
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ, मां शतचंडी यज्ञ शुरू

सुमन महाशा । कांगड़ा

शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। नवरात्रों के पहले दिन हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

नवरात्रों के अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

नवरात्रों के प्रथम दिन मां शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी, एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग और मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद भी मौजूद रहे। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। उपायुक्त ने मां बज्रेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

उपायुक्त ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद के अनुसार, नवरात्रों के पहले दिन करीब 3,000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रों के दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कि

ए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0