पंचरुखी की आशवी धीमान को मिला नारी शक्ति सम्मान 2026

पंचरुखी की नन्ही कलाकार आशवी धीमान को मध्य प्रदेश में नारी शक्ति सम्मान 2026 मिला। अब तक 160 अवॉर्ड हासिल, नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज।

Mar 16, 2026 - 18:21
 0  9
पंचरुखी की आशवी धीमान को मिला नारी शक्ति सम्मान 2026

मनोज धीमान। पालमपुर 
पंचरुखी की सात वर्षीय बाल कलाकार पद्मश्री आशवी धीमान को मध्य प्रदेश में नारी शक्ति सम्मान 2026 मिला है। 160 अवॉर्ड पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में आशवी धीमान का नाम दर्ज हुआ है। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से बी.आर. एजुकेशन एंड सोशल फाउंडेशन, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान 2026 कार्यक्रम में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। 
इस सम्मान के साथ नन्ही कलाकार आशवी धीमान 160 सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस विशेष अभियान को और भी गौरवपूर्ण बनाते हुए कार्यक्रम का नाम ओरिएंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और यूनिवर्सल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाया गया है। यह उपलब्धि महिलाओं के सम्मान और समाज में व हिमाचल संस्कृति को बढ़ावा व उनके योगदान को पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0