राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश के बहु तकनीकी संस्थानों में विशेष स्थान रखने वाले राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल

Nov 23, 2023 - 19:33
 0  360
राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने किया शुभारंभ
राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने किया शुभारंभ
राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने किया शुभारंभ

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के बहु तकनीकी संस्थानों में विशेष स्थान रखने वाले राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर द्वारा किया गया। संस्थान में ऐसा आयोजन किया जाएगा यह जानकारी संस्थान के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने दी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का संस्थान में पहुंचने पर संस्थान के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार,  शिक्षक और बच्चों ने पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की साथ ही संस्थान के प्रिंसिपल ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को संस्थान के इतिहास और इस खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रिंसिपल ने बताया कि खेलों के इस आयोजन में प्रदेश भर के पुरुष वर्ग के 14 बहु तकनीकी संस्थानों से लगभग 459 प्रशिक्षणार्थी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं और इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। 
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन के दौरान बच्चों से खेल भावना से खेल प्रतियोगिता खेलने के लिए कहा। उन्होंने कहा युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किसी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। ऐसा करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने ध्वजारोहण करके खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और बच्चों, उनके साथ आए हुए स्टाफ तथा आयोजन कर्ताओं को इस खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यातिथि सहित संस्थान के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार, संस्थान के अध्यापक, अन्य संस्थाओं से आए हुए अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0