धर्मशाला में विकास चर्चा प्रभारी बने अजय वर्मा

एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा को कांग्रेस ने धर्मशाला विधानसभा का विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने सीएम सुख्खू का आभार जताया।

Sep 2, 2025 - 18:23
 0  36
धर्मशाला में विकास चर्चा प्रभारी बने अजय वर्मा

सुमन महाशा। कांगड़ा 

एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा को कांग्रेस संगठन ने नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस जिम्मेदारी के तहत अजय वर्मा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही वे सरकार और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हुए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

कांगड़ा जिले में कांग्रेस की ओर से कुल पांच विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी अजय वर्मा को दी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस दायित्व को निभाएंगे, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

अजय वर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी सहयोग और टीमवर्क के साथ आगे बढ़ें, ताकि प्रदेश में पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0