बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे अजय वर्मा, की घोषणाएं

कांगड़ा में बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा। पूजा-अर्चना के बाद रास्ता पूरा करने और पार्क सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा।

Apr 7, 2026 - 08:04
 0  45
बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे अजय वर्मा, की घोषणाएं

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा। 
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा कांगड़ा के बोटुआ में बाबा बालकनाथ मंदिर के धार्मिक आयोजन में पहुंचे। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम बाबा बालक नाथ के दर पर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ पंडित श्रुति प्रकाश ने अजय वर्मा से विधिवत पूजा अर्चना करवाई। उपाध्यक्ष ने कहा मंदिर में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, सभी को प्रतिदिन अपने दिन की शुरुआत अपने परिजनों और इश्वर के आशीर्वाद  के साथ करनी चाहिए। 
उन्होंने हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लोगों की खुशहाली की मनोकामना की।  उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर वार्षिक भंडारे  का आनंद लिया। उन्होंने भंडारा आयोजक कर्ताओं को अपनी तरफ से कौन सा 5100 रुपये  दिए। उन्होंने मंदिर के रास्ते को जल्द पूरा करने और यहां बने नए पार्क में और सुविधाएं देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0