ग्राम पंचायत राजोल में 8 से 9 मार्च तक अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन
ग्राम पंचायत राजोल में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 8 से 9 मार्च तक अखंड रामायण पाठ व वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। शिव भक्तों ने इस आयोजन में लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
दीपक नरयाल। रजोल
ग्राम पंचायत राजोल में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 8 से 9 मार्च तक अखंड रामायण पाठ व वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। शिव भक्तों ने इस आयोजन में लंगर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर कमेटी के प्रधान राजीव गुप्ता (सोनू) व कमेटी सदस्यों (कुलदीप शर्मा, यशपाल शर्मा, प्रभात सोनी, रोहित वर्मा, केशव कौशल, शरद वर्मा, रामू शर्मा, श्यामु शर्मा, रिंकू सोनी, मनु सूद, गुग्गू गुप्ता, नवीन शर्मा एवम नंदी मेहता) ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करवाया। लंगर कमेटी के प्रधान सोनू गुप्ता जी ने कहा की यह भंडारा भगवान शिव की कृपा से कई सदियों से चला आ रहा है। सभी सदस्यों ने पूर्व लंगर कमेटी प्रधान, स्वर्गीय विजय शर्मा के योगदान को भी याद किया। स्वादिष्ट लंगर प्रसाद, शाहपुर क्यारी के मशहूर पंडित श्री कुलदीप शर्मा और उनकी टीम ने तैयार किया।
What's Your Reaction?






