चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरे खिलाड़ी! कांगड़ा में जागरूकता क्रिकेट मैच, मुख्य अतिथि बने अजय वर्मा
कांगड़ा नगर परिषद मैदान में चिट्टे के खिलाफ जागरूकता के लिए क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
कांगड़ा,14 मार्च
चिट्टे के खिलाफ जागरूकता के लिए खेला गया क्रिकेट मैच, मुख्य अतिथि रहे अजय वर्मा
कांगड़ा उपमंडल के नगर परिषद मैदान में चिट्टे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला कांगड़ा आईपीएच विभाग और मिनर्वा स्टडी सर्कल की टीमों के बीच खेला गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस क्रिकेट मैच की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिट्टे जैसे नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी मजबूती से अभियान चला रही है।
अजय वर्मा ने कहा कि युवाओं को चिट्टे से दूर रखना आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। इस चुनौती का सामना केवल सरकार ही नहीं बल्कि पूरे समाज को मिलकर करना होगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका उन्हें खेलों से जोड़ना है। यदि युवा खेल गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे तो वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे और नशे से भी दूर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अजय वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच का आनंद भी लिया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया गया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0