ड्यूटी के दौरान अंडमान निकोबार में धीरा के लैफ्टिनैंट अनुपम मेहता का निधन

कांगड़ा के धीरा उपमंडल के मतेहड़ गांव के लैफ्टिनेंट अनुपम मेहता का अंडमान में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

Mar 28, 2026 - 17:25
 0  45
ड्यूटी के दौरान अंडमान निकोबार में धीरा के लैफ्टिनैंट अनुपम मेहता का निधन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। पालमपुर 
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत नौरा पंचायत के मतेहड़ गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में सेवारत क्षेत्र के लैफ्टिनैंट अनुपम मेहता का अंडमान निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। देश की सेवा करते हुए उनके अचानक इस तरह चले जाने का समाचार जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार लैफ्टिनैंट अनुपम मेहता वर्तमान में भारतीय सेना की 19 पंजाब रैजीमैंट के तहत अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किय परंतु शुक्रवार सुबह अनुपम मेहता जिंदगी की जंग हार गए।

लैफ्टिनैंट अनुपम मेहता के पिता प्रमोद सिंह मेहता ने भारी मन से बताया कि उनके बेटे की पार्थिव देह शनिवार देर रात तक भारतीय सेना के होलटा कैंप पहुंचने की संभावना है। इसके पश्चात रविवार सुबह तक पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव मतेहड़ लाया जाएगा। अनुपम मेहता अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा, माता-पिता और दो भाई छोड़ गए हैं। अनुपम मेहता ने वर्ष 1998 में भारतीय सेना में प्रवेश किया था। उन्हें इसी वर्ष 26 जनवरी को लैफ्टिनैंट के पद से अलंकृत किया गया था। वह 31 अक्तूबर, 2026 को अपना शानदार सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0