चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने जागरूकता शिविर का किया आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा के बच्चों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

Jan 4, 2025 - 13:52
Jan 4, 2025 - 14:34
 0  162
चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने जागरूकता शिविर का किया आयोजन

मनोज धीमान। पालमपुर

चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा के बच्चों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 बच्चों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी देना और इसके माध्यम से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। बच्चों को अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई खाद्य पदार्थ या वाहन में लिफ्ट न लेने के लिए प्रेरित करना।

हिमाचल प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना। जिला समन्वयक श्री मनमोहन चौधरी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली और इसके माध्यम से मिलने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अनाथ, अर्ध-अनाथ, घर से भागे हुए, शोषित, बाल-मजदूरी, बाल विवाह, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की सहायता। नाबालिग बच्चों के शोषण, छेड़छाड़, या बहलाने-फुसलाने जैसी घटनाओं की रोकथाम मीडिया और नशे के दुष्प्रभाव:

बच्चों को सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, नशे की बुराईयों और इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। बच्चों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रेरक बातें साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़ी जानकारी वाले पोस्टर वितरित किए गए। चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने यह कार्यक्रम बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0