बैजनाथ शिवरात्रि मेले में कुश्ती का दमखम

बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न, पुरुष व महिला वर्ग में रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को किया सम्मानित।

Feb 18, 2026 - 20:59
 0  18
बैजनाथ शिवरात्रि मेले में कुश्ती का दमखम

बैजनाथ । राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत बैजनाथ में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की जूनियर तथा सीनियर श्रेणियों के पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती के समापन समारोह में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं मेला समिति के अध्यक्ष संकल्प गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

महिला वर्ग अंडर-20 का फाइनल मुकाबले में स्निग्धा विजेता तथा गुलराज उपविजेता रही जबकि पुरुष वर्ग अंडर 20 फाइनल मुकाबले में रजत विजेता तथा दिनेश उपविजेता रहे। महिला सीनियर वर्ग हिमाचल केसरी के फाइनल प्रतियोगित में नैन्सी विजेता तथा अनीता उपविजेता रही।

पुरुष सीनियर वर्ग बैजनाथ केसरी मुकाबला सोनू तथा सचिन के मध्य हुआ जिसमें सोनू विजेता रहे।  इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व अनुसूचित जाति सैल के उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0