कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा करेगी हर साजिश का पर्दाफाश: श्रीकांत शर्मा

पालमपुर में भाजपा की विशेष बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, विपिन परमार और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

Mar 14, 2026 - 15:48
 0  18
कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा करेगी हर साजिश का पर्दाफाश: श्रीकांत शर्मा
कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा करेगी हर साजिश का पर्दाफाश: श्रीकांत शर्मा
कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा करेगी हर साजिश का पर्दाफाश: श्रीकांत शर्मा

पालमपुर।

कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा करेगी हर साजिश का पर्दाफाश: श्रीकांत शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक का आयोजन पालमपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, पवन काजल, प्रदेश सचिव तिलक राज, पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा जिला अध्यक्ष रागिनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक षड्यंत्रकारी पार्टी है और भाजपा उनके हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करने की राजनीति करती रही है और उसके नेता एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विचारधारा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जनता के बीच कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस की सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संविधान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा देश: विपिन परमार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप देश की सरकारें और संस्थाएं कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने धारा 370 के निरसन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निर्णय देश को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि आज देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2027 तक भारत के विकसित राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में खड़े होने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को केवल संख्या के आधार पर नहीं बल्कि विचार और ज्ञान के आधार पर सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को संगठन के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को समझने का अवसर मिलता है।

भाजपा सरकार ने बदली देश की दिशा और दशा: डॉ. सिकंदर कुमार

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया, जिससे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है। इसके अलावा जल जीवन मिशन के माध्यम से 15 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल कनेक्शन पहुंचाया गया है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से 52.5 करोड़ से अधिक ऋण देकर छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0