कांगड़ा में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, चुनावी रणनीति पर जोर
कांगड़ा में भाजपा का 24 घंटे का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
सुमन महाशा, कांगड़ा
बूथ स्तर पर भाजपा को संगठित और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत मटौर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया,जबकि द्वितीय सत्र में राकेश शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। 24 घंटे के इस प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा क्षेत्र के दोनों भाजपा मंडल जयंती ओर ब्रजेश्वरी के पदाधिकारी विभिन्न मोर्चा ओर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनावों में जीत के दिए टिप्स
प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने शिविर के पहले सत्र में कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के टिप्स दिए। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों ओर किसान समृद्धि योजना वारे विस्तृत जानकारी दी। शर्मा ने कहा किसानों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का नतीजा है कि आज भारत देश पूरे विश्व में अन्नदाता के रूप में पहचान बना चुका है। जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने मंडल भाजपा पदाधिकारीयों को हिमाचल सरकार की युवा, बेरोजगार ओर महिला विरोधी नीतियों का बूथ स्तर पर प्रचार कर जनजागरूक अभियान शुरू करने को कहा। शिविर में भाजपा नेता पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, तिलक राज पटाकू, मनोज मेहता, संदीप शर्मा सहित मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजीत, अशोक भी उपस्थित रहे। आज समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0