कांगड़ा मंदिर में नवरात्र शुरू, DC ने की पूजा-अर्चना
कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में ग्रीष्मकालीन नवरात्र शुरू, उपायुक्त ने की पूजा-अर्चना। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सुमन महाशा। कांगड़ा
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्र का शुभारंभ हो गया। बारिश के बावजूद मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। इस मौके उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा अपनी धर्मपत्नी सहित आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर भी मौजूद रहीं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने उपायुक्त कांगड़ा द्वारा महाशत चंडी यज्ञ में विधिवत पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उपायुक्त कांगड़ा ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा माता का आशीर्वाद समस्त जनों पर बना रहे, ऐसी उनकी मनोकामना है। उन्होंने कहा मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अन्य राज्यों से लंबी यात्रा करके कांगड़ा पहुंचते हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है। इसलिए सुविधाओं में किसी तरह की कमी ना हो, इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कांगड़ा मंदिर में सफाई व्यवस्था पर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कांगड़ा जिला एतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, जहां पूरे वर्ष हजारों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर श्रद्धालुओं को मंदिर में व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने से संबंधित सभी कार्यों पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0