दर्दनाक हादसा: काल बनकर घूमी आटा चक्की, मालिक की गई जान

हिमाचल के चम्बा में आटा चक्की की चपेट में आने से मालिक की मौत। बिजली आने से मशीन चली, कपड़े फंसे और हुआ दर्दनाक हादसा।

Feb 10, 2026 - 16:06
 0  45
दर्दनाक हादसा: काल बनकर घूमी आटा चक्की, मालिक की गई जान

 चम्बा | हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा की जांघी पंचायत में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां अपनी आटा चक्की में काम कर रहे एक व्यक्ति की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह निवासी गांव जांघी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मान सिंह अपने घर में आटा चक्की, ऊन पिंजाई और तेल निकालने की मशीन चलाकर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार को क्षेत्र में बिजली गुल थी, जिसका फायदा उठाकर मान सिंह चक्की की मुरम्मत या कुछ कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ गई और मशीन घूमने लगी। मान सिंह के कपड़ों का एक हिस्सा मशीन में फंस गया, जिसे निकालने की कोशिश में वह खुद भी मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मान सिंह लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0