6 महीने बाद खुला चंबा का ऐतिहासिक चौगान, आज से सैर का मिलेगा आनंद

Apr 15, 2026 - 10:54
 0  135
6 महीने बाद खुला चंबा का ऐतिहासिक चौगान, आज से सैर का मिलेगा आनंद

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन GSSS सनवाल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह GSSS सनवाल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर... उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र के पक्का परोह में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, HRTC की बस ने एक कार को टक्कर... ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र के पक्का परोह में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, HRTC की बस ने एक कार को टक्कर... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन चंबा के संघणी बाजार में संघणी बाजार में आग का तांडव! कई दुकानें और मकान राख, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका चंबा के संघणी बाजार में संघणी बाजार में आग का तांडव! कई दुकानें और मकान राख, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका हमीरपुर के नए बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर उठी है। राजपूत कल्याण सभा ने इस संबंध... हमीरपुर के नए बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर उठी है। राजपूत कल्याण सभा ने इस संबंध... कांगड़ा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आने की सूचना सामने आई। कांगड़ा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आने की सूचना सामने आई। मंडी जिले के गोहर उपमंडल के गणई चौक में आज सुबह गलत पार्किंग के चलते एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक को... मंडी जिले के गोहर उपमंडल के गणई चौक में आज सुबह गलत पार्किंग के चलते एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक को...

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
चंबा का ऐतिहासिक चौगान करीब छह माह बाद बुधवार, 15 अप्रैल से आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। सर्दियों के दौरान बंद किए गए इस मैदान का जीर्णोद्धार कार्य अब पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है, जिससे इसकी सुंदरता और भी निखरकर सामने आई है।

जीर्णोद्धार के दौरान चौगान में हरी दूब की नई परत बिछाई गई है और मशीनों की मदद से इसे पूरी तरह समतल किया गया है। इन दिनों चौगान में फैली हरी-भरी घास इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है, जिससे यह पहले से अधिक आकर्षक दिखाई दे रहा है।

हर वर्ष सर्दियों में चौगान को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाता है। इस दौरान मिंजर मेले सहित अन्य आयोजनों के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। घास रहित स्थानों पर नई दूब उगाई जाती है और गड्ढों को भरकर मैदान को समतल किया जाता है, ताकि यह फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल कर सके।

इस बार भी करीब छह माह तक चौगान में लगातार काम चलता रहा। अब सभी कार्य पूरे हो चुके हैं और इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है।

चौगान के खुलने से अब स्थानीय लोग और पर्यटक यहां सुबह-शाम सैर करने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0