चम्बा ड्रग्स रैकेट का खुलासा, मुंबई कनेक्शन
चम्बा में ड्रग्स कंट्रोल की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से जुड़े रैकेट का खुलासा। प्रेगाबालिन-टैपेंटाडोल की खेप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
चम्बा जिले में ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने नशे के एक बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है, जिसके तार मुंबई से जुड़े पाए गए हैं। इस मामले में विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी हरमीत, जो चम्बा शहर के जुलाहकड़ी क्षेत्र का निवासी है, को 17 अप्रैल को पकड़ा गया। वहीं सप्लाई चेन से जुड़े दूसरे आरोपी मोहम्मद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
यह मामला 1 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जब हरमीत के घर कुरियर के माध्यम से प्रेगाबालिन और टैपेंटाडोल दवाओं की बड़ी खेप पहुंची थी। विभाग ने छापेमारी कर पूरा स्टॉक बरामद कर लिया था। जांच में यह भी सामने आया कि बरामद दवाओं में से एक उत्पाद नकली था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरमीत स्थानीय स्तर पर युवाओं को नशे की लत लगाने वाली दवाएं बेच रहा था। इसके साथ ही मुंबई से जुड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0