मणिमहेश यात्रा पर रोक, प्रशासन का सख्त अलर्ट
भरमौर में खराब मौसम और क्षतिग्रस्त रास्तों के चलते मणिमहेश यात्रा पर रोक, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दी सख्त चेतावनी।
रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
भरमौर में मणिमहेश झील यात्रा पर प्रशासन ने फिलहाल पूर्ण रोक लगा दी है। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और वर्ष 2025 में हुई बादल फटना की घटनाओं के चलते पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सख्त हिदायत दी है कि वे यात्रा का प्रयास न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
धंछो, गौरीकुंड और हडसर में पुलिस तैनात कर सघन निगरानी रखी जा रही है। वहीं, 14 अप्रैल को कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट विधिवत खोले जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0