24 मार्च को सजेगा ऐतिहासिक छिंज मेला जमानाबाद! 4 लाख की इनामी कुश्तियाँ और निकलेगी पारंपरिक जलेब

जमानाबाद में 24 मार्च को ऐतिहासिक छिंज मेले का आयोजन होगा। मेले में पंजाब और हिमाचल के नामी पहलवान कुश्ती लड़ेंगे और लगभग 4 लाख रुपये की मालियाँ दी जाएंगी।

Mar 15, 2026 - 19:45
 0  9
24 मार्च को सजेगा ऐतिहासिक छिंज मेला जमानाबाद! 4 लाख की इनामी कुश्तियाँ और निकलेगी पारंपरिक जलेब

सुमन महाशा। कांगड़ा 

24 मार्च को जमानाबाद में लगेगा ऐतिहासिक छिंज मेला, इनामी पहलवान दिखाएंगे दम

छिंज मेला कमेटी जमानाबाद की दूसरी बैठक रविवार को प्रधान फौजा सिंह की अध्यक्षता में शिव मंदिर जमानाबाद में आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

मेला कमेटी के प्रधान फौजा सिंह ने बताया कि इस वर्ष छिंज मेले का आयोजन 24 मार्च को मेला कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा। बैठक में अखाड़ा कमेटी, मंच संचालन कमेटी, पुरस्कार वितरण कमेटी, केस वितरण कमेटी और स्वागत कमेटी सहित कई समितियों का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि मेले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के इनामी पहलवान अखाड़े में अपनी पहलवानी का दम दिखाएंगे। बड़ी कुश्तियों और मालियों को मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये तक की इनामी राशि देने का निर्णय भी कमेटी द्वारा लिया गया है।

पारंपरिक जलेब रहेगी मुख्य आकर्षण

24 मार्च को शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक वाद्ययंत्रों और ढोल-नगाड़ों के साथ जलेब निकाली जाएगी। यह जलेब पूरे गांव से होती हुई अब्दुल्लापुर स्थित मेला स्थल तक पहुंचेगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण होगी।

सदियों पुरानी परंपरा

यह छिंज मेला एक ऐतिहासिक और पारंपरिक मेला है, जिसका आयोजन सदियों से होता आ रहा है। बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत जमानाबाद और अब्दुल्लापुर गांव के पूर्वजों ने की थी, जिसकी परंपरा आज भी दोनों गांवों के लोग मिलकर निभा रहे हैं।

मेले का आयोजन एक दिन जमानाबाद और दूसरे दिन अब्दुल्लापुर गांव द्वारा किया जाता है, जिससे दोनों गांवों के आपसी संबंध और भी मजबूत होते हैं। इस पारंपरिक मेले को देखने के लिए आज भी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक जाम्बा, स्वरूप सिंह, विपन सिंह, मस्तराम, निशांत कोटि, लाल सिंह खैरा, गुरमेल सिंह, सुभाष कोटि, कमलजीत सिंह, हरि सिंह, सीमांत कोटि, सुभाष पनियारी, कुलदीप सिंह नीटू, अमर सिंह, विक्रम सिंह, कुंदन सिंह, अशोक काकू, तिलक राज और एंकर संदीप चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0