चंगर में जल्द मिलेगा शुद्ध पानी, 21 करोड़ की योजना अंतिम चरण में : विधायक काजल

कांगड़ा के चंगर क्षेत्र में 21 करोड़ की पेयजल योजना अंतिम चरण में, हजारों लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी। विधायक पवन काजल ने दी जानकारी।

Mar 30, 2026 - 19:37
 0  54
चंगर में जल्द मिलेगा शुद्ध पानी, 21 करोड़ की योजना अंतिम चरण में : विधायक काजल
चंगर में जल्द मिलेगा शुद्ध पानी, 21 करोड़ की योजना अंतिम चरण में : विधायक काजल

सुमन महाशा। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, विधायक पवन काजल ने कहा चंगर क्षेत्र के लिए निर्माणधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 21 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पेयजल योजना से हार जलाड़ी गांव के इलावा दौलतपुर, समेला, कुलथी, जनयानकड़, तकीपुर ओर साथ लगते गांव की हजारों आवादी को पर्याप्त शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। इस परियोजना के निर्माण में हुई देरी ओर विभागीय लापरवाही को लेकर विधानसभा के बिभिन्न सत्र में भी उन्होंने आवाज़ उठाई है। सरकार ने जांच का भरोसा देने साथ शीघ्र पेयजल योजना को शरू करने का आश्वासन दिया है। 
काजल जलाड़ी में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले के समापन दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा हार जलाड़ी को नंदरुल खर्ट से जोड़ने के लिए उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर है। बरसात से पहले स्लैव पड़ जाएगा ओर अगले वर्ष मार्च तक पुल जनता को समर्पित कर चंगर क्षेत्र की लगभग एक दर्जन पंचायतों को सीधा लाभ होगा। काजल ने कहा जलाड़ी में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का निर्माण करवाने, साथ यहां पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई गई है। काजल ने कहा मेलों से समाज में भाईचारा बढ़ता है। जलाड़ी मेले में महिलाओं ओर युवाओं की भीड़ आयोजकों के लिए शुभ संकेत है। काजल ने मेला कमेटी को ग्यारह हजार रुपये भेंट किए। मेला कमेटी अध्यक्ष तिलक राज ने बताया बड़ी माली बिल्लू होशियारपुर ने जीती उसे 21 हजार रुपये की राशि ओर छोटी माली के विजेता सदाम होशियारपुर रहे। इस मौके पर मेला कमेटी के एडवोकेट सुरेश धीमान, बोधराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी, सतीश सोनी, मंडल महामंत्री विजय ठाकुर, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, चंद्रपाल, विजय, आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0