CM सुक्खू का 62वां जन्मदिन, 80 किलो केक काटा

सीएम सुक्खू ने शिमला में 62वां जन्मदिन मनाया। ओकओवर में 80 किलो केक काटा, समर्थकों की भीड़ उमड़ी, देहरा-नादौन में सेवा कार्य भी हुए।

Mar 26, 2026 - 19:07
 0  54
CM सुक्खू का 62वां जन्मदिन, 80 किलो केक काटा

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला/देहरा/नादौन 
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आज अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सीएम आवास ओकओवर में कांग्रेस वर्कर और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सीएम सुक्खू ने इस दौरान 80 किलो का केक काटा और सभी का आभार जताया। सीएम सुक्खू ने केक काटने के बाद सबसे पहले अपनी बेटी को केक खिलाया और फिर पत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर को भी केक खिलाया। इस दौरान मंत्री, विधायक से लेकर शिमला के मेयर तक भी सीएम को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य ने सीएम पर फूलों की बारिश की। इस दौरान पारंपरिक ढोल और नगाढ़े भी  बजाए गए।

प्रदेश के कई कोनों से सीएम के समर्थक सीएम आवास ओकओवर में पहुंचे थे, जिन्होंने नाटी भी डाली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 62वें जन्मदिन के अवसर पर देहरा और नादौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सेवा कर जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और रक्तदान भी किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0