डीएवी कॉलेज कांगड़ा की बेटी ने रचा इतिहास, दिल्ली में लहराया परचम

डीएवी कॉलेज कांगड़ा की बीएससी छात्रा कोमल शर्मा ने गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर दिल्ली में भाग लेकर कॉलेज व हिमाचल का नाम रोशन किया।

Feb 7, 2026 - 19:48
 0  18
डीएवी कॉलेज कांगड़ा की बेटी ने रचा इतिहास, दिल्ली में लहराया परचम

सुमन महाशा। कांगड़ा

डीएवी कॉलेज कांगड़ा की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा कोमल शर्मा ने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर में सहभागिता कर कॉलेज, प्रदेश एवं निदेशालय का नाम रोशन किया है। यह डीएवी कॉलेज कांगड़ा के इतिहास में प्रथम अवसर है जब किसी छात्रा को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविर में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

कोमल शर्मा का चयन 5 हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के अंतर्गत हुआ, जिससे डीएवी कॉलेज कांगड़ा की एनसीसी इकाई संबद्ध है। उनका चयन कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन तथा एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय ने गणतंत्र दिवस एनसीसी शिविर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें कोमल शर्मा की सहभागिता भी शामिल रही।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने कोमल शर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह डीएवी कॉलेज कांगड़ा के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।   कॉलेज के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट सुमित पठानिया, 5 हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी, धर्मशाला, ने भी कोमल शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0