धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बगली पंचायत में किया पौधारोपण

धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार को बगली पंचायत में पौधारोपण किया।

Aug 24, 2024 - 18:16
 0  189
धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बगली पंचायत में किया पौधारोपण

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार को बगली पंचायत में पौधारोपण किया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं धर्मशाला से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी रहे। स्थानीय पंचायत के अलावा साथ लगती पंचायतों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पौधारोपण अभियान के दौरान हर्बल और फूलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान लोगों ने पौधे लगाने के साथ-साथ इन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान करीब 300 पौधे लोगों को वितरित भी किए गए।

इस मौके पर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पौधारोपण अभियान में लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण मुहिम को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगों और युवा पीढ़ी को भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करें। इसके अलावा देवेंद्र जग्गी ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार सीएम सुक्खू के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। सीएम सुक्खू का कांगड़ा से गहरा लगाव है, इसलिए सरकार बनते उन्होंने कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का संकल्प लिया है, जिसकी दिशा में लगातार प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट का विस्तार होने से टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा लाभ होगा। हजारों लोगों को परोक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस मौके पर धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह , नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, बागनी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, मलकियत प्रधान मनेड पंचायत , सुषमा प्रधान कंन्द्रेर पंचायत, रणजीत प्रधान मंदल ,पूर्व अध्यक्ष राजेश कपूर, हरीश, रविंद्र, ढगवार के उप प्रधान मेहता राम , विक्रांत, अनुराग, राकेश, संदीप, कपिल वैद व स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

धर्मशाला के विकास में नहीं आएगी कमी: देवेंद्र जग्गी

 कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। जग्गी ने कहा कि धर्मशाला के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी । धर्मशाला में जो विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाएगा और नए विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0