धर्मशाला में युवक चिट्टे संग गिरफ्तार, 5 दिन रिमांड

धर्मशाला में 6.46 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार। कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

Mar 22, 2026 - 20:34
 0  144
धर्मशाला में युवक चिट्टे संग गिरफ्तार, 5 दिन रिमांड

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला 
जिला कांगड़ा पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने चिट्टा (हैरोइन) के साथ एक युवक को घरोह-गढ़ रोड में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वैभव (27) निवासी गांव थरोट, डाकघर चड़ी, तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान की। आरोपी युवक को न्यायालय की ओर से पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने घरोह-गढ़ रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान शक के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, आपकी सूचना को गुप्त रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0