मंदल में पांच लाख से अखाड़ा बनाएंगे, 25 सोलर लाइटें भी लगेंगी : देवेंद्र जग्गी
धर्मशाला के मंदल मेले में देवेंद्र जग्गी का बड़ा ऐलान, मेला मैदान व अखाड़े के लिए ₹5 लाख, गांव में सोलर लाइट्स और विकास कार्यों पर जोर।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला
मंदल गांव में मेला मैदान और अखाड़े पर पांच लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह बात कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने कही। देवेंद्र जग्गी मंदल पंचायत के तहत सालाना मेले में बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी तथा कहा कि धर्मशाला हलके के गांवों में ग्रामीण मेले अन्य स्थानों से हटकर हैं। इस दौरान दिग्गज कांग्रेस नेता चौधरी हरभजन सिंह की अगुवाई में आए ग्रामीणों की मांग पर जग्गी ने मेला मैदान व अखाड़े के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। साथ ही मेला आयोजन समिति को 31 हजार रुपए दिए।
जग्गी ने कहा कि मंदल गांव के सौंदर्यीकरण के लिए 25 सोलर लाइटस जल्द लगाई जाएंगी। उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि मंदल, बगली, चैतड़ू आदि बाजारों में भी लाइटें लगाई जाएंगी। जग्गी ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र मे चरणबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, कूहल, पेयजल, बिजली का नेटवर्क और मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर चौधरी हरभजन सिंह, प्रदीप,सरूप, बबलू, संजीव रातड़ा, सुरेंद्र, मलकीत आदि मौजूद रहे।
जनता का काम सर्वोपरि
जग्गी ने कहा कि कई लोगों ने इन्कम सर्टिफिकेट समय पर न बन पाने की शिकायत की है। इस कारण वे बीपीएल आवेदन नहीं कर पाए हैं। सर्टिफिकेट बनाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जग्गी ने कहा कि धर्मशाला में राजस्व विभाग में पेंडेंसी को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। वह उच्च स्तर पर इस बारे में बात करेंगे।
गांवों में खुलेंगे कमाई के द्वार
जग्गी ने कहा कि ढगवार मिल्क प्लांट से पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा मिला है। इसी तरह आईटी पार्क,ढगवार का नया सब स्टेशन इस इलाके में खुशहाली लाएंगे। जग्गी ने कहा कि आरडीजी से लेकर हर मसले पर भाजपा नेता भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा के नेताओं को झूठ फैलाने पर जनता जरूर सबक देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0