धर्मशाला में विवाहिता से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी,... जाने मामला

धर्मशाला में प्रशिक्षण ले रही चंबा की विवाहिता को ऊना के युवक ने छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Feb 13, 2026 - 15:12
Feb 13, 2026 - 15:12
 0  72
धर्मशाला में विवाहिता से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी,... जाने मामला

संजीव भारद्वाज।धर्मशाला

धर्मशाला में चंबा की विवाहिता महिला से ऊना के एक युवक ने बात न किए जाने पर उसे मारने संग खुद आत्महत्या करने की बात कही। इस मामले से क्षेत्र में बड़ी सनसनी फैल गई है। धर्मशाला की एक निजी लाइब्रेरी के बाहर युवक ने धर्मशाला में जेबीटी विवाहिता से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी दी।

इस पर पुलिस थाना धर्मशाला ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाया है। पुलिस थाना धर्मशाला में एक विवाहित युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धारा 74, 78(2) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता 26 वर्षीय विवाहित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में डाइट धर्मशाला में जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

वर्ष 2025 में उनकी पहचान नितेश वर्मा पुत्र जोगिंदर पाल सिंह, निवासी हरोली ऊना से हुई, जो उस समय वेटरिनरी फार्मेसी का कोर्स कर रहा था। शिकायत के अनुसार दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन नितेश का व्यवहार परेशान करने वाला होने के कारण उसने उससे बातचीत बंद कर दी। जब वह चरान खड्ड स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही थी और भोजन के लिए बाहर निकली, तो आरोपी लाइब्रेरी के बाहर बैठा मिला। उसने युवती का हाथ पकड़ लिया और धमकी दी कि यदि वह उसे छोडक़र गई, तो वह उसे जान से मार देगा और स्वयं भी आत्महत्या कर लेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0