सिर्फ एक लिंक पर क्लिक और खाली हो गया बैंक खाता!

धर्मशाला में पीएम आवास योजना के फर्जी लिंक से महिला का मोबाइल हैक, सिम क्लोनिंग व कॉल फॉरवर्डिंग से 6.45 लाख की ठगी, केस दर्ज।

Feb 7, 2026 - 14:16
 0  63
सिर्फ एक लिंक पर क्लिक और खाली हो गया बैंक खाता!

धर्मशाला । हिमाचल के धर्मशाला में ऑनलाइन ठगी में माहिर शातिरों द्वारा सिम क्लोनिंग व कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए धर्मशाला निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर 6 लाख 45 हजार रुपए की राशि उड़ा ली है। महिला के दो बैंक अकाऊंट्स से राशि उड़ने पर महिला ने बैंक स्टाफ पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार ठगी की शुरूआत पी.एम. आवास योजना से जुड़े एक फर्जी लिंक के जरिए हुई। शिकायतकर्त्ता निशा सूद पत्नी उमेश सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल का नैटवर्क पूरी तरह गायब हो गया। असल में यह शातिरों द्वारा सिम क्लोन करने की प्रक्रिया थी, जिससे पीड़िता का सिम निष्क्रिय हो गया और उनके नंबर का एक्सैस अपराधियों के पास चला गया।

शातिर ठगों ने महिला के मोबाइल नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स को एक अनजान नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इससे बैंक से आने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट और ओ.टी.पी. पीड़िता को मिलने के बजाय सीधे ठगों के पास पहुंचने लगे। इस दौरान शातिरों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते से 2,40,000 रुपए उड़ाए। एक निजी बैंक अकाऊंट से 4,04,996 रुपए की अवैध निकासी की। जब तक पीड़िता को नैटवर्क गायब होने और सिम के साथ हुई छेड़छाड़ का अहसास होता, तब तक उनके खातों से कुल 6,44,996 रुपए निकाले जा चुके थे

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0