धर्मशाला में आपदा प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज
धर्मशाला में आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू, 180 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जागरूकता और जनभागीदारी पर जोर।
सुमन महाशा, कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली, धर्मशाला में “आपदा प्रबंधन में समसामयिक मुद्दे तथा चुनौतियां” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ 16 मार्च को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि तथा होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस की महानिदेशक श्रीमती सतवंत अटवाल त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदाओं के अनुभव किए साझा
निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संगोष्ठी संयोजक प्रो. डी.पी. वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदाओं के अनुभव साझा करते हुए आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी और जागरूकता की आवश्यकता बताई। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय में स्थापित नए शोध केंद्रों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजीव कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में अतिथियों, शोधार्थियों व प्रतिभागियों के साथ लगभग 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0