कांगड़ा मण्डल के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान ‘सचेतन‘ का हुआ शुभारम्भ

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में शुक्रवार को कांगड़ा मण्डल के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान का शुभारम्भ ‘सचेतन‘ नाम से शुरू किया गया।

Mar 1, 2024 - 20:11
 0  261
कांगड़ा मण्डल के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान ‘सचेतन‘ का हुआ शुभारम्भ

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में शुक्रवार को कांगड़ा मण्डल के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान का शुभारम्भ ‘सचेतन‘ नाम से शुरू किया गया। ‘सचेतन‘ अभियान शुभारम्भ करते हुए मंडलायुक्त शायनामोल कहा कि आमजन में डिजिटल साक्षरता के बारे में जागरूकता लाने के लिये यह अभियान, जिसे ‘सचेतन‘ नाम दिया गया है कांगड़ा मण्डल के तीनों जिले चम्बा, कांगड़ा व ऊना में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में कम्प्यूटर, मोबाईल फोन हर जन द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा है। इस स्थिति में इसके सही प्रयोग के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर आधारित टूल का सही तथा सुरक्षित प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया। शीघ्र ही इस तरह के कार्यकम वरिष्ठ नागरिक, किसान व अन्य विभिन्न सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लिये उनकी आवश्यकतानुसार आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर सौरभ जस्सल अतिरिक्त उपायुक्त जिला कांगड़ा, डॉ संजीवन कटोच प्राधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, राम प्रसाद, सहायक आयुक्त मण्डलायुक्त कांगड़ा मण्डल, भुपेन्द्र पाठक वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र कांगड़ा, प्रवीण धीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साईवर काइम, डॉ पवन ठाकुर प्राध्यापक कम्प्यूटर शिक्षा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0