जसवां भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

जोड़बड़ में जसवां भाजपा सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया संयोजक दिनेश शर्मा ने की।

Oct 28, 2026 - 19:37
 0  90
जसवां भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

मीना शर्मा। जोड़बड़

जोड़बड़ में जसवां भाजपा सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया संयोजक दिनेश शर्मा ने की। इसमें संगठनात्मक जिला देहरा के सोशल मीडिया संयोजक वीरेंद्र भूरिया ने विशेष रूप से भाग लिया।

बैठक में जसवां मंडल सोशल मीडिया की पूरी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। यह सोशल मीडिया की पहली बैठक थी, जिसमें संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और कांग्रेस के खिलाफ जवाबी रणनीति बनाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जसवां भाजपा मंडल अध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और संगठन की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने और पूरी मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

बैठक में सोशल मीडिया सह-संयोजक सविंदर शर्मा, परीक्षित चौहान, डॉ. राजकुमार खरियाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0