मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का अभिन्न अंग  : किशोरी लाल 

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ  विधानसभा क्षेत्र के सेहल में तीन दिवसीय लखदाता मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

Jan 22, 2024 - 22:19
 0  234
 मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का अभिन्न अंग  : किशोरी लाल 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर 

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ  विधानसभा क्षेत्र के सेहल में तीन दिवसीय लखदाता मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। मेले हमारे जीवन में हर्ष, आनंद, उमंग, उल्लास, प्रेम, शांति, संतुष्टि तथा खुशियों का संचार करते हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है। मेले सांस्कृतिक रूप से सभी को समृद्धि प्रदान करते हैं।  किशोरी लाल  ने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमारे समाज की पहचान है और इनके आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे के साथ मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सभ्यता को संजोए रखने के लिए मेलों की अहम भूमिका है। मेले व त्योहार हमारी पुरातन व समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के परिचायक हैं। विविधता में एकता के प्रतीक मेले व उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है। मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा सदैव  कायम रहता है और मेले ग्रामीण समाज को जीवंत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी अपनी कला व प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच भी प्रदान होता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए  मेला कमेटी  को बधाई दी।  मेला कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर दास ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

सीपीएस किशोरी लाल ने लखदाता मेले के मंच बनवाने के लिए 2 लाख रुपए , शमशान घाट बनवाने के लिए 2 लाख और सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मंडलों को दस - दस हजार रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने मेले में अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चो को भी स्मृर्ति चिन्ह देकर समानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने माली के विजेता और उपविजेता को भी समानीत किया। इस मौके पर प्रधान सेहल सुषमा देवी ,  भूतपूर्व प्रधान रविंद्र कुमार,  महेश शर्मा, मदन ठाकुर,  ईश्वर दास, जगदीश चंद , प्यार चंद , भीखम दास  , अनुज शर्मा, ध्यान चन्द , राजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0