पूर्व विधायक ने गांव सिरमणी में जनता को किया संबोधित 

बुधवार को कांगड़ा के पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव सिरमणी में जनता को संबोधित किया।

Nov 8, 2023 - 15:49
 0  549
पूर्व विधायक ने गांव सिरमणी में जनता को किया संबोधित 

सुमन महाशा। कांगड़ा 

चलो गांव की ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत बुधवार को कांगड़ा के पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव सिरमणी में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा जो की पूरे भारत में से सबसे बड़ी भयंकर आपदा थी। प्रदेश सरकार ने अपने प्रयत्नों से इस आपदा से निपटी है। और केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल में 12 हजार करोड़ के नुकसान की भरपाई के लिए एक भी पैसा नही दिया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के विधायक सुक्खू सरकार की आलोचना करने में व्यस्त है। और शिमला में पैरबंदाई भाजपा का दोहरा चेहरा है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय काल में मैं और कांग्रेस टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। विधानसभा क्षेत्रों में जाकर गांवो की सड़के व पानी पीने की योजनाएं, सिंचाई की योजनाएं, लिंक सड़के, टूटे हुए मकान, रास्ते, घराले,पशुघरों का दौरा करके बीमार परिवारों को दवाइयां पहुंचाई। सुक्खू सरकार का आदेश था की कोई भी परिवार दुखी नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार मुख्यमंत्री से पैसालाकर प्रशासन को दिलवाया। दिन रात एक करके जनता को राहत पहुंचाई जिससे जनता सुखी है। आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को पछतावा हो रहा है कि अगर कांग्रेस का विधायक चुना होता तो कांगड़ा में चौगुना विकास होना था। उन्होंने कहा कि हम भी सुक्खू सरकार के सहयोग से जनता की सेवा कर रहे है जनता की सेवा करना हमारा परम धर्म है। विधायक बन कर ठेकेदारी करना नही है क्षेत्र का विकास करवाना हमारा परम धर्म है जनता हमारी भगवान है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0