जीएवी कांगड़ा की बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में छात्राओं के लिए ताइक्वांडो आत्मरक्षा कार्यशाला शुरू, 10 दिन तक मिलेगा प्रशिक्षण, मनचलों से निपटने की सीख।

Mar 28, 2026 - 16:55
 0  81
जीएवी कांगड़ा की बेटियां सीख रहीं आत्मरक्षा

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की लड़कियां मनचले लड़कों से निपटने व घरेलू हिंसा पर करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। लड़कियों की आत्म सुरक्षा के  लिए  जीएवी में ताइक्वांडो की कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ है, जो अगले 10 दिन तक चलेगा। यह आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन रामपुर झाखड़ी द्वारा दिया जा रहा है। संस्था के संस्थापक कुलदीप सिंह मेहता व जिला कांगड़ा अध्यक्ष आशा कौशल की आगवानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम लिया जा रहा है जिसमें मार्शल आर्ट के गुर लड़कियों को सिखाए जा रहे हैं।
चार  ब्लैक बेल्ट डिग्री व गोल्ड मेडलिस्ट विजय डोगरा  व ब्लैक बैलेट लड़की नंदिनी कक्षा छठी से जमा दो तक की लड़कियों को यह प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षक विजय ने लड़कियों से अपील की कि वे घर में अपने भाई बहन के साथ ताइक्वांडो पंच का प्रयोग न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकते हैं। डोगरा व नंदिनी ने आत्म सुरक्षा के छह तरीके पहले दिन बताए।

डोगरा ने बताया कि लड़कियों पर कोई भी जुर्म होने पर कैंडल मार्च किए जाते हैं लेकिन अगर लड़कियां पहले ही आत्म  सुरक्षा के तरीके सीख जाएं तो फिर वे अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं।  मेरा सपना है लड़कियां आत्मनिर्भर बनें और कैंडल फ्री कांगड़ा हो। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि लड़कियां आत्म सुरक्षित होंगी तो वे किसी भी चुनौती का मुकाबला डटकर कर सकती हैं। लड़कियां  दिमागी तौर से सुदृढ़ बनेंगी जिससे उनमें निर्णय क्षमता बढ़ेगी और लड़कियों का उत्थान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0