जीएवी कांगड़ा में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में हिंदू नव वर्ष पर हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ, आर्ट्स कक्षाओं की शुरुआत 2 अप्रैल से।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर नए सत्र का आगाज हो गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश शर्मा ने चैत्र नवरात्र व नव वर्ष की सभी छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में शुभकामनाएं दी और इसके बाद स्कूल में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षक मौजूद रहे और आहुतियां डालीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि जीएवी में अभिभावक अपने बच्चों को किसी भी कक्षा में अगर दाखिला दिलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए 24 मार्च मंगलवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एडमिशन दे दी जाएगी। डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल से जमा एक की पढ़ाई आरंभ कर दी जाएगी। मेडिकल,नॉन मेडिकल व कॉमर्स के साथ इसी सत्र से आर्ट्स की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0