जेईई में छाए जीएवी के 7 छात्र
कांगड़ा के GAV पब्लिक स्कूल के 7 छात्रों ने JEE Main पहले प्रयास में पास किया। शानदार परसेंटाइल के साथ अब JEE Advanced के लिए भी हुए पात्र।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के 7 छात्रों ने जेईई मेन अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर स्कूल को गौरवान्वित किया है।जीएवी की शानदार उपलब्धि के लिए मैनेजमेंट अध्यक्ष डॉ नीना पाहवा ने स्टाफ, अभिभावकों व छात्रों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश शर्मा ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग से ही यह सब संभव हो पाया है।
जमा दो की परीक्षा से पहले ही जेईई मेन उतीर्ण कर छात्रों की खुशी देखते ही बनती है.। जीएवी के तनिष्क गुप्ता ने 94 .5 परसेंटाइल,सत्यम ग्रोवर ने 93,अनुराग सैनी ने 92 मैक्स ने 90,अक्षित कौडल ने 84,अर्पित ने 84 व आदित्य ने 82 परसेंटाइल हासिल कर एन आई टी संस्थान में इंजीनियरिंग की सीट सुनिश्चित कर ली है और अब जेईई एडवांस्ड का एग्जाम देने के लिए भी पात्र होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0