बैजनाथ के घट्टा पॉइंट पर स्वच्छता अभियान, SDM ने संभाली कमान

बैजनाथ के घट्टा पॉइंट पर सामुदायिक स्वच्छता अभियान आयोजित। SDM संकल्प गौतम ने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का दिया संदेश।

Feb 12, 2026 - 20:51
 0  27
बैजनाथ के घट्टा पॉइंट पर स्वच्छता अभियान, SDM ने संभाली कमान

बैजनाथ । “हमारे पहाड़, हमारी जिम्मेदारी” विषय पर घट्टा पॉइंट, बैजनाथ में आज सामुदायिक स्वच्छता अभियान (Clean-Up Drive) का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा इस स्वच्छता अभियान में भाग लेकर आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

उपमंडलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि यह सतत प्रक्रिया है जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर वेस्ट वॉरियर्स, तिब्बती समुदाय के सदस्य, सेवानिवृत्त सैनिकों, शिव मंदिर न्यास के सदस्यों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र में फैले कूड़ा-कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था भी की गई।

एसडीएम संकल्प गौतम ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वच्छता अभियानों का समय-समय पर आयोजन किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखा जा सके।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें। साथ ही कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने में योगदान दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0