छठी से अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य, हिंदी विकल्प खत्म

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा का नया पाठ्यक्रम लागू किया। 2026-27 से छठी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य होगा।

Mar 12, 2026 - 18:25
 0  135
छठी से अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य, हिंदी विकल्प खत्म

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदल दिया है। अब छठी कक्षा से अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य कर दिया है। नए सत्र 2026-27 में चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा के विद्यार्थी नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करेंगे। बोर्ड ने नई पाठ्य पुस्तकों को तैयार करवाकर स्कूलों में वितरण शुरू कर दिया है। नया पाठ्यक्रम सभी सरकारी और बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में लागू होगा। चौथी कक्षा में वीणा भाग दो, संतूर दो अंग्रेजी, मैथ्स मेला व भोटी भाषा शामिल है। 5वीं कक्षा में वीणा तीन हिंदी, संतूर अंग्रेजी, मैथ मेला, अवर वंडर्स वर्ल्ड तीन ईवीएस, भोटी भाषा, मोरल एजुकेशन, स्ट्रगल ऑफ फ्रीडम फाइटर्स शामिल है।

छठी में  मलहार, पूर्वी, मोरल एजुकेशन, स्ट्रगल ऑफ फ्रीडम फाइटर्स, दीपकम, गणिता प्रकाश, क्रियोसिटी, एक्सप्लोरिंग सोसायटी इंडिया एंड वियोंड, होम साइंस, हिंदी व्याकरण व रचना, अंग्रेजी ग्राम, फोल्क कल्चर ऑफ हिमाचल एंड योग, ख्याल, कृति, संगीत प्राज्ञया भाग एक शामिल किया गया है। बोर्ड के सचिव डाॅ. विशाल शर्मा ने कहा कि चाैथी, पांचवीं, और छठी कक्षा का पाठ्यक्रम बदला है। छठी में अब अंग्रेजी माध्यम ही होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0