बोर्ड एग्जाम में नकल पर सख्ती! CCTV से निगरानी
हिमाचल में बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए CCTV और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू। 10वीं-12वीं परीक्षाओं पर सख्त निगरानी।
शिमला।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुचित साधनों के प्रयोग से मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और कड़े निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने राज्य भर में परीक्षाओं के लिए एक मजबूत और प्रौद्योगिकी-आधारित निगरानी तंत्र स्थापित किया है।
इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सभी परीक्षा हॉलों और निर्धारित कमरों को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। संस्थानों के प्रमुखों को सीसीटीवी प्रणालियों की स्थापना, रखरखाव और निर्बाध संचालन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बनाया है, जिसमें पर्याप्त बिजली बैकअप और जैनरेटर की व्यवस्था भी शामिल है।
परीक्षाओं की पूरी अवधि के दौरान निरंतर निगरानी, साथ ही निदेशालय और हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ वास्तविक समय डाटा की लाइव स्ट्रीमिंग और सांझाकरण की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। सभी परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रूप से संरक्षित करना और मांग किए जाने पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। निगरानी के लिए निदेशालय स्तर पर एक सैंट्रलाइज्ड रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। स्कूल एजुकेशन डायरैक्टर की सीधी देखरेख में सीनियर अधिकारियों वाली डैडिकेटिड स्टेट लेवल मॉनिटरिंग टीमें बनाई गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0