10वीं-12वीं में नया सिस्टम लागू, अब ऐसे होंगी परीक्षाएं

हिमाचल बोर्ड ने 2026-27 से 10वीं-12वीं में FA1, FA2 और प्री-बोर्ड सिस्टम लागू करने का फैसला लिया, सिलेबस का चरणबद्ध विभाजन भी होगा।

Feb 14, 2026 - 15:28
 0  63
10वीं-12वीं में नया सिस्टम लागू, अब ऐसे होंगी परीक्षाएं

संजीव भारद्वाज।धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को अधिक सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एफए 1 (रचनात्मक मूल्यांकन), एफए 2 और प्री-बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है। 

शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम के बोझ को कम करने के लिए 10वीं से 12वीं तक के सिलेबस का चरणबद्ध विभाजन किया है। इस नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभाजित पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय में विषय विशेषज्ञों और विद्यालय प्रतिनिधियों की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्राप्त सुझावों के आधार पर पाठ्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक और छात्र-हितैषी बनाने पर चर्चा की गई ताकि प्रदेशभर के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य में एकरूपता बनी रहे। ​ डाॅ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन सुधारात्मक कदमों का लक्ष्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करना है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0