चिट्टा बेचते युवती गिरफ्तार, रोहडू में बाउली नाला के पास नाके के दौरान दबोची 

शिमला, मंडी और बरमाणा में पुलिस ने चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। जुब्बल में युवती सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज।

Feb 12, 2026 - 14:44
 0  36
चिट्टा बेचते युवती गिरफ्तार, रोहडू में बाउली नाला के पास नाके के दौरान दबोची 

शिमला/मंडी/बरमाणा।

शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल क्षेत्र में एक युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एनएच-705 पर बाउली नाला क्षेत्र में गश्त के दौरान की। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के संपर्कों और नशे के स्रोत को लेकर गहन जांच की जा रही है।

मंडी के होटल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट
मंडी। थाना बल्ह के क्षेत्राधिकार में मंगलवाररात पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नेरचौक स्थित होटल प्रीत में दो व्यक्ति चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान कमरे से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी लोहारा बल्ह तथा पीयूष निवासी चुनाहन मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बरामाणा में कार सवार दो युवकों से चिट्टा पकड़ा
बरमाणा। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान एक कार में सवार दो युवाओं से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना पुलिस टीम द्वारा बड़ा पत्थर के पास गत दिवस नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार आई। पुलिस ने कार को जांच के लिए रोका। कार में सवार दो युवक सवार थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0