हिमाचल सरकार ने दिए धमेड़ गांव को खेतों की सिंचाई योजना के लिए 42 लाख रुपये : पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू

चलो गांव की ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव धमेड़ चेलीयां में ओबीसी वर्ग की महिलाओं से मिले व जनता को संबोधित किया।

Nov 18, 2023 - 17:48
Nov 18, 2023 - 17:58
 0  567
हिमाचल सरकार ने दिए धमेड़ गांव को खेतों की सिंचाई योजना के लिए 42 लाख रुपये : पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू

सुमन महाशा। कांगड़ा


चलो गांव की ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव धमेड़ चेलीयां में ओबीसी वर्ग की महिलाओं से मिले व जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ओबीसी वर्ग की महिलाओं से कहा कि हमारी असली पार्टी कांग्रेस है भारत जब आजाद हुआ था तभी से कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग की लड़ाई लड़ी थी। आज तक कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी पूरे भारत में ओबीसी वर्ग को हकों हकुक दिलवाने के लिए संघर्ष कर रहे है विश्वास के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब मन में पक्का विश्वास हो तो हक मिलते है। आज ओबीसी की भागीदारी में कांग्रेस पार्टी को विश्वास में लेकर चले तो महिलाओं और ओबीसी वर्ग को हक मिलेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा पार्टी भटकाती है लटकाती है रोड़े डालती है हमारे नेता राहुल गांधी ने यह दर्शा दिया है कि कांग्रेस पार्टी ही ओबीसी वर्ग,दलित वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की हितेशी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में 90 अफसर जो सरकार चलाते हैं तीन ओबीसी अफसर है। ओबीसी दर्जे के अफसरों की नियुक्ति दर्जा निचले स्तर पर है। यह लड़ाई हमे महिला बहनों व ओबीसी नौजवानों ओबीसी पुरुषो भाईयो के साथ मिलकर लड़नी होगी। विधायक ने ओबीसी, दलित एससी एसटी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का साथ दें। कांग्रेस ही आपको हकों हुकुक दिलवा सकती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि धमेड़ गांव में 42 लाख रुपए की सिंचाई योजना बनाई जाएगी  और 1.50 करोड़ रुपए से धमेड़ चेलीया से थाना बडग्रा तक सड़क बनाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0