AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, चुग का बड़ा हमला
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल होने पर तरुण चुग ने कहा—यह पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव। केजरीवाल की नीतियों पर उठाए सवाल।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और इसे पंजाब की राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जो झूठ, फरेब और धोखे पर आधारित रही है। चुग ने कहा कि जिन नेताओं को आगे कर जनता को बदलाव के सपने दिखाए गए थे, वही अब पार्टी की वास्तविकता को समझकर उससे दूरी बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP की राजनीति में माफिया, भ्रष्टाचार और रंगदारी जैसी प्रवृत्तियां हावी हो गई हैं, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता पहले ही AAP सरकार के कुशासन, बढ़ते भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था से परेशान है। किसानों, युवाओं, व्यापारियों और महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं हुए, जिससे लोगों में निराशा है। चुग के अनुसार, अब AAP के अपने नेता भी समझ चुके हैं कि पार्टी जनसेवा के बजाय निजी राजनीतिक हितों का साधन बन गई है। यही कारण है कि लोग तेजी से पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बनी थी, वही आज समझौतावादी और भ्रष्ट तत्वों के प्रभाव में आ गई है। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम स्पष्ट संकेत है कि पंजाब की जनता अब स्थिरता, विकास और भरोसे की राजनीति चाहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0