हिमाचल में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के एसपी भी बदले, यहां देखें पूरी सूची
हिमाचल सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए। कई जिलों के एसपी बदले, IG-DIG स्तर पर अहम नियुक्तियां हुईं।
शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं।
सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं।
गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह लगाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस बिमल गुप्ता को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0