Himachal निकाय चुनाव: 7 वार्डों में एकतरफा मुकाबला

हिमाचल शहरी निकाय चुनाव में 7 वार्डों में केवल एक-एक उम्मीदवार। कुछ जगह नामांकन नहीं हुआ, 1426 प्रत्याशी मैदान में।

May 4, 2026 - 12:24
 0  36
Himachal निकाय चुनाव: 7 वार्डों में एकतरफा मुकाबला

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला  
हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य में कुल 51 शहरी निकायों के लिए अब तक 1426 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, कई वार्डों में मुकाबला लगभग एकतरफा नजर आ रहा है, क्योंकि सात वार्ड ऐसे हैं जहां केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है।
इनमें जिला कुल्लू की नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 6 में एकमात्र प्रत्याशी है। इसी तरह मंडी जिले की नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर 2 और 6 तथा चिड़गांव के वार्ड नंबर 2 में भी केवल एक-एक नामांकन हुआ है। इसके अलावा नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। इन वार्डों में निर्विरोध चुनाव की संभावना जताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी, जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जहां एक ही उम्मीदवार है, वहां उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है, जबकि जहां कोई नामांकन नहीं हुआ है, वहां दोबारा प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
इसी बीच राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, जिसमें जीत की रणनीति, जातीय समीकरण और महिला मतदाताओं को साधने पर चर्चा हो रही है।
गांव-गांव में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार तेज कर दिया गया है और आजाद प्रत्याशी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हैं। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0