कल नादौन में लगेगा विशाल भंडारा, शिव मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
हिमाचल प्रदेश विद्युत मंडल नादौन द्वारा 9 जून को गगाल स्थित शिव मंदिर परिसर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह पूजा-अर्चना और दोपहर में प्रसाद वितरण होगा।
नादौन।
हिमाचल प्रदेश विद्युत मंडल नादौन के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मंगलवार, 9 जून को नादौन शहर के समीप गगाल गांव स्थित विद्युत मंडल कार्यालय परिसर के शिव मंदिर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद दोपहर के समय श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विद्युत मंडल नादौन के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी सामूहिक रूप से हर वर्ष इस विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का भी प्रतीक माना जाता है।
विद्युत मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0