IPL 2026 : धर्मशाला में मैच मिलने के बाद ही शुरू होगा प्रैक्टिस पिच का काम, एचपीसीए को दूसरे शेड्यूल का इंतजार

IPL 2026 के लिए धर्मशाला स्टेडियम में तैयारियां तेज, HPCA BCCI के दूसरे शेड्यूल का इंतजार कर रही है। नई गाइडलाइन से बदलेगा प्रैक्टिस सिस्टम।

Mar 26, 2026 - 17:28
 0  90
IPL 2026 : धर्मशाला में मैच मिलने के बाद ही शुरू होगा प्रैक्टिस पिच का काम, एचपीसीए को दूसरे शेड्यूल का इंतजार

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला
एचपीसीए बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले दूसरे शेड्यूल का इंतजार कर रही है। शेड्यूल स्पष्ट होते ही मैदान और प्रैक्टिस सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र की गूंज सुनाई देने लगी है। संभावित मैचों की मेजबानी को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसोसिएशन फिलहाल बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले दूसरे शेड्यूल का इंतजार कर रही है।
शेड्यूल स्पष्ट होते ही मैदान और प्रैक्टिस सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इस बार बीसीसीआई ने अभ्यास सत्रों और पिचों के निर्माण को लेकर कुछ सख्त और नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। बीसीसीआई के नए निर्देशों के तहत इस बार अभ्यास के दौरान पिच शेयरिंग की परंपरा खत्म कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0