टॉय ट्रेन से शिमला घूम सकेंगे टूरिस्ट : इंडियन रेलवे-HPTDC ने वीकेंड पैकेज लांच किया
IRCTC लेकर आया शिमला टॉय ट्रेन वीकेंड गेटवे पैकेज। 2 रात 3 दिन की यात्रा, चार्टर कोच, होटल ठहराव और दर्शनीय स्थल शामिल।
शिमला। भारतीय रेलवे पर्यटन एवं खानपान निगम (IRCTC) ने यात्रियों के लिए एक खास “शिमला टॉय ट्रेन वीकेंड गेटवे पैकेज” की घोषणा की है। यह पैकेज 27 मार्च से शुरू होगा और कुल 2 रात व 3 दिन की अवधि का होगा। इस विशेष टूअर में कालका से शिमला तक ऐतिहासिक टॉय ट्रेन यात्रा का आनंद लिया जा सकेगा।
इस पैकेज में कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। यात्रा का माध्यम ट्रेन और सड़क मार्ग रहेगा। 27 मार्च को सुबह 08:00 बजे कालका रेलवे स्टेशन से चार्टर कोच द्वारा शिमला के लिए प्रस्थान किया जाएगा। यात्रियों को कालका-शिमला रेल मार्ग की मनोरम प्राकृतिक सुंदरता देखने का अवसर मिलेगा।
यात्रा कार्यक्रम
पहला दिन (शुक्रवार): कालका से टॉय ट्रेन द्वारा शिमला पहुंचने के बाद यात्रियों को होटल तक ले जाया जाएगा। शाम को मॉल रोड और रिज मैदान की सैर करवाई जाएगी। ट्रेन में पैक्ड नाश्ता दिया जाएगा।
दूसरा दिन (शनिवार): नाश्ते के बाद कुफरी भ्रमण करवाया जाएगा। इसके साथ हिमालयन नेचर पार्क, जाखू मंदिर और वायसराय लॉज (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी) का भ्रमण शामिल है।
तीसरा दिन (रविवार): नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट होगा। दिन का समय खरीदारी के लिए मुक्त रहेगा। दोपहर के बाद शिमला से सड़क मार्ग द्वारा चंडीगढ़ अथवा कालका रेलवे स्टेशन तक ड्रॉप किया जाएगा।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन में कन्फर्म टिकट, यात्रा के अनुसार सड़क परिवहन, शिमला में 2 रात होटल में ठहराव सहित 3 बार नाश्ता दिया जाएगा। यात्रियों को एचपीटीडीसी होटल हॉलिडे होम, शिमला या समान श्रेणी के होटल में ठहराया जाएगा।
यात्रा रद करने की नीति
यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले तक रद्द करने पर ₹250 प्रति यात्री शुल्क लगेगा। 8 से 14 दिन पहले रद करने पर 25 प्रतिशत, 4 से 7 दिन पहले 50 प्रतिशत और 4 दिन से कम समय में रद करने पर पूरी राशि काट ली जाएगी।
पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹16,965
डबल ऑक्यूपेंसी: ₹9,545
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹8,255
5–11 वर्ष के बच्चों के लिए (बेड सहित): ₹5,675
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0